अपना गोत्र कैसे पता करें :

अपना गोत्र कैसे पता करें :
अपने गोत्र के विषय में एक व्यक्ति को जानकारी उसके परिवार के बड़े-बूढों से ही मिलती है | इसलिए अपने गोत्र के विषय में पता करने का व इस परम्परा को अपने वंशज तक पहुँचाने का एकमात्र तरीका यही है कि आप अपने अपने बड़े-बूढों से गोत्र के विषय में पता कर अपने पुत्र व प्रपौत्र से यह साँझा करें(Gotra Kya Hai) |
यदि आपके परिवार में कोई बड़ा-बुजुर्ग नहीं है और आप अपने गोत्र के विषय में नहीं जानते है तो इस विषय में आप अपने आस-पास के लोगों से जानकारी ले सकते है | जैसे : यदि आप गाँव के रहने वाले है तो अक्सर ऐसा होता है कि गाँव में अधिकांश घर एक ही गोत्र के होते है | ऐसी स्थिति में आप आसानी से अपने आस-पास के लोगों से अपना गोत्र पता कर सकते है |
कभी-कभी ऐसा होता है कि आपके पूर्वज पिछले 40 या 50 वर्षो से शहर में रहने लग गये है | ऐसे में आप पहले यह पता करने की कोशिश करें कि आपके पूर्वज किस गाँव के रहने वाले थे | उस गाँव में जाकर आप आस-पास के लोगों से अपने गोत्र के विषय में जानकारी ले सकते है |
इन सबके अतिरिक्त ऐसी कोई ज्योतिष विद्या प्रचलन में नहीं है कि जिससे आपको आपके गोत्र के विषय में जानकारी दी जा सके | अपने गोत्र(Gotra Kya Hai) के विषय में पता करने के लिए आपको स्वयं से ही प्रयास करने होंगे |

Comments

Popular posts from this blog

वशिष्ठ ऋषि और उनकी वंश परंपरा

चंद्रवंशी_क्षत्रिय_रवानी_कुल_के_राजपूतो_का_इतिहास

कैसे ज्ञात करें कि अपने वंश के कुलदेवता अथवा कुलदेवी कौन हैं