कैसे ज्ञात करें कि अपने वंश के कुलदेवता अथवा कुलदेवी कौन हैं
कैसे ज्ञात करें कि अपने वंश के कुलदेवता अथवा कुलदेवी कौन हैं आज के समय में प्राय: देख जा रहा है कि लोगों को अपने कुलदेवता व कुलदेवी कौन हैं यह ज्ञात ही नहीं है। वर्षों से कुलदेवता व कुलदेवी को पूजा नहीं मिल रही है। घर-परिवार का सुरक्षात्मक आवरण समाप्त हो जाने से अनेकानेक समस्याएं अनायास घेर रही हैं, नकारात्मक ऊर्जाओं की आवाजाही बिना रोक-टोक हो रही है, वर्षों से स्थान परिवर्तन के कारण पता ही नहीं है कि हमारे कुलदेवता व कुल देवी कौन है कैसे उनकी पूजा होती है कब उनकी पूजा होती है आदि। यह ज्ञात करने के लिए एक प्रभावी प्रयोग है जिससे यह जाना जा सकता है कि आपके कुलदेवता कौन है यह एक साधारण किन्तु प्रभावी प्रयोग है जिससे आप अपने कुलदेवता अथवा देवी को जान सकते हैं। प्रयोग को मंगलवार से शुरू करें और ११ मंगलवार तक करते रहें। मंगलवार को सुबह स्नान आदि से स्वच्छ पवित्र हो अपने देवी देवता की पूजा करें। फिर एक साबुत सुपारी लेकर उसे अपना कुलदेवता व कुलदेवी मानकर स्नान आदि करवाकर, उस पर मौली लपेटकर किसी पात्र में स्थापित करें। इसके बाद आप अपनी भाषा में उनसे अनुरोध करें कि ...